फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Voting for 26866 posts in three-tier panchayat elections today

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26866 पदों के लिए मतदान आज

Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Voting for 26866 posts in three-tier panchayat elections today
आजमगढ़। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 19 अप्रैल को मतदान का कार्य संपन्न होगा। इस चुनाव के लिए 26,866 पदों के सापेक्ष कुल 42,527 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 37,20,084 मतदाता करेंगे।मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में 2064 मतदान केंद्र और 6229 मतेदय स्थल बनाए गए है। मतदान के लिए 29,900 मतदान कर्मी इन मतदेय स्थलों पर पहुंच चुके हैं। सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चार पदों के लिए मतदान का कार्य संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के 1858, ग्राम पंचायत सदस्य के 22,820, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2104 और जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। कुल 26,866 पदों के लिए 42,527 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3720084 मतदाताओं को करना है। जनपद में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख जिला प्रशासन के समक्ष चुनाव को सकुशल संपन्न कराना बहुत बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

मतदान के लिए रविवार को 29900 मतदान कर्मी विकास खंड मुख्यालयों से बूथों पर देर शाम पहुंच गए। सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान का कार्य कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए संपन्न कराया जाएगा। शाम छह बजे मतदान की समाप्ति के बाद सभी पोलिंग पार्टियां विकास खंड स्तर पर तैयार किए गए स्ट्रांग रूमों की ओर प्रस्थान करेंगी। जहां मतपेटियों के जमा होने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। फिर दो मई को मतगणना होगी। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1015 अतिसंवेदनशील और 603 संवेदनशील मतदान केंद्र
आजमगढ़। जनपद में कुल 2064 मतदान केंद्र हैं, जिसमें कुल 6229 मतदेय स्थल हैं। इसमें 1015 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील, 603 मतदान केंद्रों को संवेदनशील एवं 446 मतदान केंद्रों को सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्रों में रखा गया है। सभी अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर उपनिरीक्षक के साथ अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल एलर्ट मोड में रखा गया है। इसके साथ जनपद में 200 से अधिक कलस्टर मोबाइल बनाए गए हैं। जिसमें निरीक्षक या उपनिरीक्षक के साथ 06 अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा, जो प्रत्येक मतदान केंद्र पर 10 मिनट के अंदर पहुंचते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed