{"_id":"3b22d91a48fa4803116fc743634b9054","slug":"votable-on-site-to-change-the-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थल बदले जाने पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थल बदले जाने पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि्वस्तरीय पंचायत चुनाव में फूलपुर ब्लाक क्षेत्र के मानपुर रानीपुर गांव का मतदेय स्थल बदले जाने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने ब्लाक पर प्रदर्शन किया। बता दें कि दि्वस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मानपुर रानीपुर गांव का मतदेय स्थल प्राइमरी पाठशाला मानपुर से बदलकर गैर सरकारी स्कूल मां शारदा विद्यालय को बना दिया गया है।
गुरुवार को जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने गांव के अब्दुल्लाह के नेतृत्व में ब्लाक पर प्रदर्शन कर मतदेय स्थल यथावत किए जाने की मांग का ज्ञापन उपजिलाधिकारी और बीडीओ को सौंपा। अब्दुल्ला ने कहा कि इस चुनाव से पूर्व हम ग्रामवासी समीपवर्ती प्राइमरी स्कूल पर मतदान करने जाते थे। जो गांव से बिल्कुल नजदीक था।
अब इसे बदल कर काफी दूर प्राइवेट स्कूल में कर दिया गया है जो न्याय संगत नही है। गांव की गवई राजनीति, कर्मचारियों की मिलीभगत से मतदान केंद्र को परिवर्तित कर दिया गया है। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में उजागिर, मु. तारिक, रामअवध, उषा, सावित्री, शकुंतला, राजदेई, दिलीप कुमार, राम दुलार, सुशीला, अरविंद कुमार, अनवार अहमद, राधेश्याम आदि उपस्थित थे।