फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Visit the prisoners to check their condition

Azamgarh News: बंदियों से मुलाकात कर जाना हाल, जांची भोजन की गुणवत्ता

Thu, 28 Mar 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Visit the prisoners to check their condition
आजमगढ़। जिला कारागार का बुधवार को दिन में जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में जिलाधिकारी व एसपी ने औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। लगभग एक घंटे तक चले निरीक्षण में सबकुछ सामान्य मिला। बंदियों से बातचीत करने के साथ ही अधिकारियों ने साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता की जांच किया।
विज्ञापन

जिला जज संजीव शुक्ला के नेतृत्व में डीएम विकास भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य समेत अन्य अधिकारी दिन में लगभग दो बजे जिला कारागार पर निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों की जांच पड़ताल किया। इतना ही नहीं बंदियों से उनकी समस्याओं व जेल प्रशासन के व्यवस्थाओं के बाबत भी जानकारी प्राप्त किया। इतना ही नहीं अधिकारियों ने मेस में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता भी देखा। इतना ही नहीं टीम ने जेल में साफ-सफाई व्यवस्था से लेकर सीसी टीवी की व्यवस्था को भी चेक किया। इतना ही नहीं जेल अस्पताल का भी अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल दिया। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। जेलर आरएन गौतम में बनाया कि जेल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। मेस, अस्पताल के साथ ही अधिकारियों ने साफ-सफाई व्यवस्था का हाल लिया। कहीं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed