Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vishdhar stung 12 people in three months

Azamgarh News: तीन महीनों में 12 लोगों को विषधर ने डंसा

Tue, 04 Jul 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vishdhar stung 12 people in three months
बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती है। जिले में विगत तीन महीनों में सर्पदंश की अब तक कुल 12 घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे लोग मंडलीय अस्पताल पहुंचे और उनकी जान बच गई। बरसात में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए एंटी वेनम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सतर्क है। बता दें कि सर्प दंश के बाद कुछ लोग तमाम तरह की भ्रांतियों के चक्कर में ओझा और सोखा के चक्कर में पड़कर अपनी जान गंवा देते हैं। जबकि समय से उपचार देकर उनको बचाया जा सकता है। सांप के काटने के तुरंत बाद अगर ठीक से उपचार नहीं किया गया तो मरीज मर भी सकता हैं। इसलिए सांप के काटने के बाद इसके जहर से ग्रस्त व्यक्ति का जल्द से जल्द इलाज कराना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसके पास वर्तमान में 300 वायल एंटी वेनम मौजूद है। जनपद में अगर देखें तो मार्च, अप्रैल और मई महीने में कुल 12 लोगों को सांप ने कांटा। जिनको इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया जिनकी चिकित्सकों द्वारा जान बचा ली गई। इसलिए सांप के काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ने की बजाए इलाज कराकर जान बचाई जा सकती है। मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. आरके कुशवाहा ने बताया कि यदि जहरीले सांप ने काटा है तो इसका एकमात्र उपचार एएसवी (एंटी स्नैक वेनम) ही है। मरीजो को तुंरत अस्पताल पहुंचाएं। हर पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल तक में एएसवी उपलब्ध है। झाड़फूंक में समय न गंवाएं। मरीजों की मौत का कारण झाड़फूंक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed