{"_id":"a9c3a93987d4b6afa244901a413e81ac","slug":"virgin-girls-took-the-klsyatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलशयात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
कंधरापुर बाजार स्थित इंटर कालेज परिसर में आयोजित 24 कुंडीय यज्ञ के लिए रविवार की सुबह यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई।
इसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने आस्था के साथ सहभागिता की। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कंधरापुर बाजार स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में 24 कुंडीय यज्ञ और समूह साधना का आयोजन किया गया।
इसके लिए रविवार को यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कालेज से निकली कलश यात्रा शिवमंदिर, मधुबन, शाहपुर, सोधनपट्टी होते हुए बरईपुर मोड़ पर पहुंची।