फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villages with more than 250 population will connect through the pucca road

पक्के मार्ग से जुड़ेंगे 250 से ज्यादा आबादी वाले गांव

Sat, 05 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villages with more than 250 population will connect through the pucca road
आजमगढ़। शासन की ओर से 2011 की गनणना के आधार पर 250 से ज्यादा आबादी वाले ऐसे गांव जो अभी तक पक्के मार्ग से नहीं जुड़े हैं उन्हें पक्के मार्गों से जोड़ने का फैसला लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के सभी खंडों को प्रत्येक विधानसभा से सात से 10 करोड़ के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव तैयार करना शुरू दिया गया है। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विकास के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन देहात क्षेत्र में अभी इसकी काफी जरूरत हैं। सही कनेक्टिविटी नहीं होने के कारन गांव के किसान अपने उत्पाद को विपणन के लिए शहर या निश्चित स्थानों पर नहीं ला पाते हैं। इससे उनके उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही पक्के मार्ग नहीं होने से बीमा र लोगों को भी अस्पताल आदि ले जाने में काफी दिक्कते होती है। इन समस्याओं को देखते हुए शासन की ओर से गांवों को पक्के मार्गों से जोड़ने के लिए योजना चलाई जा रही है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 250 से ज्यादा आबादी वाले ऐसे गांव जो पक्के मार्ग से नहीं जुड़े हैं उनके लिए योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत कई कार्य चल भी रहे हैं। अब शासन ने प्रत्येक विधानसभा से सात से 10 करोड़ का प्रस्ताव फिर मांगा गया गया। निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी के सभी खंडों की ओर से प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया गया। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

0000000000000000000
चार मार्गों के लिए जारी किए गए 35 लाख
आजमगढ़। 250 से ज्यादा आबादी से जुड़ी अनजुड़ी बसावटों को पक्के मार्गों से जोड़ने की योजना तहत पहले से चयनित चार मार्गों के लिए शासन की ओर से अगली किस्त के रूप में 35 लाख की धनराशि जारी की गई है। योजना के तहत खलिया कोहरौटी अहिराना 0.85 किमी मार्ग का निर्माण 44.25 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसके लिए 8.80 लाख रुपये जारी किए गए हैं। 48.98 लाख की लागत से बन रहे एक किमी लंबे नोनारी भर बस्ती दक्षिणी संपर्कमार्ग के लिए 9.60 लाख, 41.67 लाख की लागत से बन रहे 0.80 किमी लंबे गौरा कोइलारी का पुरवा मार्ग के लिए आठ लाख रुपये, 43.94 लाख की लागत से बन रहे 0.90 किमी लंबे चितारा महमूदपुर से पकवा राजभर बस्ती मार्ग के लिए 8.60 लाख की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000000
आसुत-मिर्जापुर-माहुल मार्ग के दोहरीकरण के लिए मिले 84.75 लाख
आजमगढ़। ब्लाक मुख्यालयों को डबल लेन से जोड़ने के लिए चलाई चलाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत जनपद के पवई ब्लाक को डबल लेन से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए आसुत-मिर्जापुर-माहुल-बेलवाई मार्ग के 11.50 किमी के हिस्से को 23.88 करोड़ की लागत से दोहरीकरण किया जा रहा है। योजना के तहत अभी तक कुल 15.55 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी थी। शासन की ओर से 84.75 लाख की धनराशि और जारी की गई है। कार्य निर्माण खंड दो की ओर से किया जा रहा है।

00000000000000000000000
योजना के तहत शासन की ओर से प्रत्येक विधानसभा से सात से 10 करोड़ का प्रस्ताव मांगा गया है। इस पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
आरके त्रिपाठी, एक्सईएन प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed