{"_id":"603e83388ebc3ee9575f41e5","slug":"villagers-stopped-construction-work-of-jokhra-dam-azamgarh-news-vns577634891","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने रोका जोकहरा बांध का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने रोका जोकहरा बांध का निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। बाढ़ खंड जोकहरा बांध के कटे भाग की मरम्मत का कार्य करा रहा है। सोमवार को पोकलेन लगाकर बंधे के करीब से ही मिट्टी निकालकर बंधे की मरम्मत कराई जा रही थी। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने निर्माण कार्य रोकवा दिया।
तीन अगस्त 2020 को रक्षाबंधन के दिन जोकहरा बंधा घाघरा नदी के दबाव से टूट गया था। जिससे काफी नुकसान हुआ था। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद बाढ़ खंड की ओर से इसकी मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को पोकलेन और जेसीबी लगाकर बंधे की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। इस बीच जेसीबी और पोकलेन के जरिए सोमवार को बंधे से सटे नदी से मिट्टी निकालकर बंधे पर डाला जा रहा था। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए और कार्य रोकवा दिया। ग्रामीणों ने कहना था कि इस तरह से कार्य होने पर बंधा मजबूत होने की बजाय और कमजोर होगा। इसलिए मिट्टी दूर से लाकर यहां गिराया जाए। ताकि बंधे की मजबूती बनी रहे। इस बीच मंगलवार को ग्रामीण संपूर्ण समाधान दिवस पर सगड़ी तहसील पहुंचे और एसडीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मौके पर मानक के अनुरूप कार्य न होने पर धरना दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए ही बंधे की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।