फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers raging on one-sided action, besieged police station in Azamgarh

एक पक्षीय कार्रवाई पर भड़के ग्रामीण, किया थाने का घेराव

Mon, 24 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers raging on one-sided action, besieged police station in Azamgarh
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनपतपुर मिश्रौलिया गांव के ग्रामीण शिक्षक नेताओं के साथ सोमवार को पुन: थाने पर पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने पर आक्रोशित थे। इस दौरान शिक्षक संघ के नेताओं ने चेतावनी दिया कि यदि 48 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गनपतपुर मिश्रौलिया गांव निवासी रामफेर मिश्रा 20 अगस्त को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया लाया गया था। जहां डॉक्टर व परिजनों में विवाद हुआ था। इलाज शुरू होने के पहले ही रामफेर की मौत हो गई थी। डॉ. संतोष वर्मा व मृतक के परिजन आशुतोष मिश्रा के बीच कहासुनी भी हुई थी। डॉक्टर ने इस बाबत थाने पर आशुतोष के खिलाफ तहरीर दिया था। तहरीर की जानकारी पर आशुतोष की तरफ से प्राथमिक शिक्षक संघ के अभिमन्यू यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण अगले दिन थाने पर पहुंचे और प्रदर्शन कर डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने और मृतक के जेब से 20 हजार रुपये गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। रविवार को डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आशुतोष पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया लेकिन आशुतोष की तहरीर को दरकिनार कर दिया। जिस परसोमवार को शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभिमन्यू यादव के नेतृत्व में शिक्षकों व ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। इस दौरान प्रभारी एसओ माखन सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों का निर्देश है कि क्रास मुकदमा नहीं दर्ज किया जाए। जिस पर शिक्षक व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शिक्षकों व ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि यदि 48 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर फूलचंद यादव, देवनरायण मिश्रा, सुरेंद्र यादव, अवनीश पांडे, डब्बू तिवारी, करूणाकांत पांडेय, राजू पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, परमहंस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed