फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest for road repair

सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for road repair
मिझूरी गांव के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट का बैनर लगा किया प्रदर्शन। - फोटो : AZAMGARH
कोयलसा विकास खंड के मिझुरी गांव के लोगों ने शनिवार को राजीव पटेल के नेतृत्व में जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया।
विज्ञापन

मिझुरी गांव जाने के वाली सड़क एक किलोमीटर तक जर्जर है। ग्राम प्रधान ने खड़ंजा तो कराया है लेकिन ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। समाजसेवी राजू पटेल ने बताया कि शेरवां से हमारे गांव की दूरी लगभग एक किमी है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है। यह मार्ग प्रशासन और जनप्रतिनिधि की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। लगभग 40 वर्षों से इस रोड के निर्माण की बात की जा रही है लेकिन ना तो प्रशासन द्वारा रोड बनवाया गया ना ही सपा के वरिष्ठ नेता मंत्री बलराम यादव ने ध्यान दिया। कई बार विकासखंड कोयलसा के खंड विकास अधिकारी व एसडीएम बूढ़नपुर से भी गुहार लगाई लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रमोद यादव उर्फ मुन्ना ने बताया कि यह समस्या बहुत पुरानी है। इसके लिए कई प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को दिया लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। ग्राम सभा में धन अभाव के कारण ग्राम प्रधान निधि से यह कार्य कर पाना बड़ा ही असंभव है। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि मामला काफी पुराना है और बड़ा ही खर्चीला है। इस मुद्दे को चुनाव में हल कर पाना संभव नहीं है लेकिन हम ग्रामीणों से बात करेंगे। इस समस्या को शीघ्र ही निस्तारण अपने स्तर से करेंगे। इस मौके पर राम सुधा वर्मा, उदय राम, बाबा रामधनी वर्मा, अखिलेश वर्मा, संपत्ति वर्मा, गुरु प्रसाद वर्मा, शिव प्रसाद वर्मा, रण विजय वर्मा, हरकेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed