फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest against removal of encroachment from Chakmarg

चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 May 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against removal of encroachment from Chakmarg
अहरौला के शाहपुर चगौना गांव के ग्रामीणों चक मार्ग से अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ? - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। शाहपुर चगौना गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण और अवैध कब्जा हटाने के लिए बुधवार को गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द मार्ग निर्माण की मांग की। शाहपुर चगौना गांव में 200 मीटर संपर्क मार्ग बाधित रहने से गांव के लगभग 50 घरों का आवागमन पूरी तरह से ठप है। लोग किसी तरह से खेत की मेड़ से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के प्रधान पति दयाराम ने बताया कि मार्ग पर गांव के एक व्यक्ति ने अतिक्रमण कर लिया है। एसडीएम बूढ़नपुर के आदेश पर पैमाइश भी हुई। राजस्व टीम ने गांव के ही एक व्यक्ति का कब्जा पाया। उसे खाली कराने को नोटिस भी दे गई लेकिन सब कुछ साफ होने के बाद भी तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौन साध गया है। तहसील प्रशासन को पुलिस बल के साथ खाली कराने के लिए भी ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिया लेकिन बार-बार प्रार्थना पत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। अब्दुल गफ्फार, मुख्तार अहमद, जीत बहादुर सिंह, हौसिला यादव, राम विनय सिंह, जियालाल कनौजिया, नीरज चौधरी, विजय शंकर यादव, अखिलेश, रविंद्र, विजय बहादुर कनौजिया, रमेश चौरसिया, पिंटू शर्मा, इंद्रजीत, सुभाष,मालदा, त्रिवेणी, हरिश्चंद्र आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed