फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers of Narfora are suffering from the death of 10 people in fifteen days

पंद्रह दिन में 10 लोगों की मौत से सहमे हैं नरफोरा के ग्रामीण

Wed, 19 May 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Narfora are suffering from the death of 10 people in fifteen days
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के नरफोरा गांव के ग्रामीण इस समय काफी सहमे हुए हैं। विगत 15 दिनों में गांव में 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभग की टीम गांव में पहुंच 50 लोगों की सेंपलिंग की। 13 मई को हुई सेंपलिंग की रिपोर्ट 18 मई को आई। राहत की बात यह रही कि सभी निगेटिव पाए गए। वहीं बुधवार को गांव में निगरानी समिति की बैठक हुई, जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के नरफोरा गांव 15 दिनों के भीतर 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिससे गांव सन्नाटा पसरा हुआ है। मरने वालों में विजय मिश्रा पुत्र तपई, सावित्री पत्नी विनोद, सुभाष यादव पुत्र भीखू यादव, पतरु विश्कर्मा पुत्र दुक्खी, रामप्यारे पुत्र झूलई, रामफेर निषाद पुत्र पुनवासी, सवंरु पुत्र झगरू, कल्पी पुत्र राजा राम, बिटन पत्नी बहरइची, दुलारी देवी पत्नी झगरू की मौत के बाद गांव के लोग डरे हुए हैं। लोग कुछ कहने और सुनने की स्थिति में नहीं हैं। लोग अपने घरों के अंदर कैद हैं, किसी से मिलने भी नहीं जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा 13 मई को गांव के 50 लोगों की सेंपुलिंग कराई कई थी। जिसकी रिपोर्ट 18 मई को प्राप्त हुई, सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं बुधवार को गांव में निगरानी समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने की। बैठक में हिस्सा लेने वाले सफाई कर्मी, आशा बहुएं, संगिनी सचिव, लेखपाल सहित अनेक सरकारी कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने ग्राम सभा में कोविड-19 के दृष्टिगत गाइडलाइन का पालन कराने के लिए ग्राम सभा में सैनिटाइजेशन कराया। साथ ही गांव में सर्दी, जुकाम से पीड़ित लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें दवा भी वितरित की जा रही है। ग्राम प्रधान ने लोगों से अपील की कि लोग सुरक्षित अपने घरों में रहें। आवश्यक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें। बेवजह बाहर न घूमें। भीड़ भाड़ इलाकों में न जाएं। हमेशा अपने हाथ को साबुन और सैनिटाइजर से साफ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed