फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers jammed keeping Saurabh's corpse

सौरभ की लाश रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 20 Nov 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed keeping Saurabh's corpse
हरौला मे मृत सौरभ सिंह का शव रख बस्ती भुजबल में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
अहरौला। थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में मंगलवार की रात पीटकर हुई सौरभ सिंह की हत्या के दूसरे दिन बुधवार की शाम को पीएम के बाद परिवार के लोग सौरभ की लाश लेकर गांव पहुंचे और शाम करीब पांच बजे लाश रखकर बस्ती भुजबल चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वाले सौरभ की हत्या के संबंध में अहरौला पुलिस द्वारा दर्ज की गई आईपीसी की धारा 304 की बजाय 302 में दर्ज करने और 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

सौरभ सिंह की लाश रखकर बस्ती भुजबल चौक पर सड़क जाम किए जाने से अहरौला, कप्तानगंज, निजामाबाद और बूढनपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गया। इन प्रमुख मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का लंबा काफिला लग गया। शाम पांच बजे से जाम लगाने वाले सौरभ के परिवार और गांव वालों की मांग थी कि पुलिस सौरभ की हत्या के मामले में तहरीर देने के बावजूद 302 हत्या की धारा के बदले 304 गैरइरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर पूरे मामले को हल्का कर दी है। इसके अलावा पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दे। इसके बाद ही जाम समाप्त होगा। प्रमुख मार्ग पर सड़क जाम होने की सूचना पर एसओ अहरौला मदनचंद पटेल मौके पर तो पहुंचे, लेकिन किसी से कोई बात नहीं किए, कुछ देर तक वहां खड़े रहने के बाद पुन: लौट गए। चार प्रमुख मार्ग पर यातायात बाधित होने से दोनों तरफ वाहनों ेका लंबा काफिला इकट्ठा था। लोग परेशान थे। रात करीब आठ बजे एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 304 की धारा को हटाकर 302 में दर्ज कर ली गई है। अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। इस आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed