फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers jammed at Bhadaura Chowk

ग्रामीणों ने भदौरा चौक पर लगाया जाम

Mon, 17 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed at Bhadaura Chowk
सगड़ी तहसील के भदौरा चौक पर जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। हाजीपुर बाजार में घाघरा की कटान से धंस रहे मकान को लेकर रविवार की दोपहर ग्रामीण नाराज हो हो गए। उन्होंने भदौरा चौक पर चौकी, कुर्सी, मेज व बेंच रखकर जाम लगा दिया। वह धंस रहे मकान के मुआवजे की मांग कर रहे थे। नायब तहसीलदार सगड़ी, थानाध्यक्ष रौनापार और सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया। हाजीपुर बाजार में श्रवण यादव, रविंद्र यादव, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, नीलेश यादव, श्रीराम यादव, लालमन यादव और चक्की देवारा खास राजा का मकान घाघरा की बाढ़ की चपेट में आने से धंसने लगा है। धंस रहे मकान के मुआवजे की मांग को लेकर दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने भदौरा चौक पर जाम लगा दिया। जाम कर रहे ग्रामीणों व परिजनों ने मांग की कि उन्हें मकान का उचित मुआवजा और रहने के लिए जमीन दी जाए। हाजीपुर गोला पुल पर बन रही नवनिर्मित पुलिया के पिलर को हटाया जाए या इसे और बढ़ाया जाए। ग्रामीणों की सभी मांगों को तहसीलदार नायब सगड़ी मयंक मिश्रा ने मान लिया। पूर्व विधायक वंदना सिंह ने ग्रामीणों को समझाया कर जाम समाप्त कराया। इस दौरान बांकेलाल, गंगायादव, नर्वदेश्वर, बेचन पटेल, राम मिलन, राम प्रसाद जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed