फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated for drainage

जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for drainage
कोयलसा ब्लाक के मिझूरी में जल निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा के मिझूरी गांव के ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग को लेकर रविवार को गांव में ही प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्या का समाधान न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि हम लोगों को बारिश के मौसम में कमर भर पानी से होकर गुजारना पड़ता है। इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री से भी की गई लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। कहा कि शीघ्र ही जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत कराई जाए। लगभग एक किमी रास्ते को दुरुस्त करने की आवश्यकता है लेकिन किसी जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधान की ओर से अभी तक इस सड़क की मरम्मत कराने की कोशिश नहीं की गई। हम ग्रामीण खंड विकास कार्यालय व तहसील का चक्कर काटकर थक चुके हैं। अब हम लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। विकासखंड कोयलसा में ताला जड़ने का काम करेंगे। अधिकारी और कर्मचारी इतने लापरवाह हो गए हैं कि 20 वर्षों की इस समस्या का आज तक निदान नहीं किया जा सका। इसके कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से है लेकिन इसमें काफी पैसा खर्च होगा जो ग्राम सभा स्तर पर कर पाना बड़ा ही असंभव है। इस बार ग्राम पंचायत से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान बरखू वर्मा,राम सुधाकर वर्मा, रामानंद वर्मा, नरेंद्र वर्मा, भानु प्रताप वर्मा, धनाई वर्मा, प्रदीप यादव, मनोज वर्मा, रामप्रीत वर्मा, हरिवंश मौर्या उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed