{"_id":"61632a398ebc3edfc51dc314","slug":"villagers-demonstrated-for-drainage-azamgarh-news-vns616575070","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कोयलसा ब्लाक के मिझूरी में जल निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा के मिझूरी गांव के ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग को लेकर रविवार को गांव में ही प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्या का समाधान न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि हम लोगों को बारिश के मौसम में कमर भर पानी से होकर गुजारना पड़ता है। इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री से भी की गई लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। कहा कि शीघ्र ही जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत कराई जाए। लगभग एक किमी रास्ते को दुरुस्त करने की आवश्यकता है लेकिन किसी जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधान की ओर से अभी तक इस सड़क की मरम्मत कराने की कोशिश नहीं की गई। हम ग्रामीण खंड विकास कार्यालय व तहसील का चक्कर काटकर थक चुके हैं। अब हम लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। विकासखंड कोयलसा में ताला जड़ने का काम करेंगे। अधिकारी और कर्मचारी इतने लापरवाह हो गए हैं कि 20 वर्षों की इस समस्या का आज तक निदान नहीं किया जा सका। इसके कारण हमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से है लेकिन इसमें काफी पैसा खर्च होगा जो ग्राम सभा स्तर पर कर पाना बड़ा ही असंभव है। इस बार ग्राम पंचायत से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान बरखू वर्मा,राम सुधाकर वर्मा, रामानंद वर्मा, नरेंद्र वर्मा, भानु प्रताप वर्मा, धनाई वर्मा, प्रदीप यादव, मनोज वर्मा, रामप्रीत वर्मा, हरिवंश मौर्या उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।