फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers caught animal thieves, handed over to police

ग्रामीणों ने पकड़ा पशु चोर, किया पुलिस के हवाले

Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught animal thieves, handed over to police
आजमगढ़। पशु चोरों का आंतक इन दिनों काफी बढ़ गया है। पिकअप सवार चोर लगातार मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसे ही एक पशु चोर को शुक्रवार की रात सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर मारपीट कर थाने पर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव निवासी प्रेमकुमार की बेटी की डिलेवरी होनी थी, जिसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ बेटी को लेकर शुक्रवार की शाम जिला महिला अस्पताल चला गया। घर पर अगले हिस्से में पड़े मड़ई में प्रेमकुमार ने अपनी भैंस को बांध रखा था। डिलेवरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई तो वह देर रात लगभग डेढ़ बजे पत्नी, बेटी व उसके नवजात को लेकर घर पहुंचा। कुछ दूरी से ही उसने देखा कि उसके मड़ई में कोई है जो उसके भैंस का पगहा खोल रहा है। जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर भैंस का पगहा खोल रहा चोर मौके से भागने लगा, लेकिन चोर-चोर की आवाज पर काफी संख्या में ग्रामीण जाग गए थे और भाग रहे चोर को दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद चोर की ग्रामीणों ने जम कर पिटाई भी की। इसके बाद ग्रामीण पकड़े गए चोर को लेकर रात में ही सिधारी थाने पहुंच गए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पकड़ा गया चोर अपना नाम पता नहीं बता रहा था। कभी अतरौलिया तो कभी बिलरियागंज का रहने वाला कह रहा था। घटना के बाबत थाने पर चोर के खिलाफ तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed