फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers arrested by crook

ग्रामीणों ने बदमाश को दबोचा

Tue, 10 Jul 2018 12:03 AM IST
Azamgrah
Azamgrah Updated Tue, 10 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers arrested by crook
minor criminal
अहरौला थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में रविवार की रात युवक को लूटने आए एक बदमाश को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दबोच लिया। जबकि हवा में गोली चलाते हुए उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के पास से लूट की मोबाइल, तमंचा, कारतूस, एक एटीएम कार्ड आदि बरामद हुआ। पुलिस बदमाश का चालान कर फरार होने वालों की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन



एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश विशाल पुत्र सुदर्शन अहरौला थाना क्षेत्र के बसहीं गांव का निवासी है। जबकि फरार सौरभ सिंह इसी थाने के पडनी गांव निवासी और कन्हैया कठही गांव का निवासी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अहरौला थाने के सकतपुर गांव निवासी शिवकुमार पुत्र मिठाई रविवार की देर शाम मोबाइल पर बात करता हुआ कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर यह तीनों बदमाश गुजरे और शिवकुमार की मोबाइल पीछे से छीनकर भागने लगे। शिवकुमार के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने घेराबंदी कर लिया। भीड़ देख बदमाश बाइक मोड़कर दूसरी तरफ भागना चाहे तभी बाइक फिसली और गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान विशाल छूट गया। जबकि अन्य दोनों हवा में गोली चलाते हुए फरार हो गए। जबकि विशाल को लोगों ने दबोच लिया। सूचना मिलने पर एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी पहुंचे और विशाल को कब्जे में लेकर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से तमंचा, कारतूस, शिवकुमार की मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि बरामद हुआ। पुलिस शिवकुमार की तहरीर के आधार पर गिरफ्तार विशाल का चालान कर दी। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed