फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   village heads becomes agressive in azamgarh

प्रशासन के खिलाफ ग्राम प्रधान हुए लामबंद

Sat, 18 Apr 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
village heads becomes agressive in azamgarh
सरायमीर। मिर्जापुर ब्लाक सभागार में शनिवार को प्रधान संघ अध्यक्ष एसबी यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराकर प्रधानों को जेल भेजने की निंदा की गई। साथ ही इसके विरोध में सामुहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधानों से सहयोग लेकर प्रशासन अपनी वाहवाही सुनने का भ्रम छोड़ दे। सारी बात प्रशासन जानता है अगर प्रधान अपने आप पर उतरे तो अधिकारी भी आरोप से नहीं बच पाएंगे। यदि प्रधान दोषी हैं तो अधिकारी भी उतने ही दोषी हैं। अधिकारीगण जरा इस बात को सोचें कि जो मजदूर प्रधान की शिकायत करने का साहस कर सकता है वह प्रधान को पैसा देने से मना क्यों नहीं कर पा रहा है। यह कैसा व्यवहार किया जा रहा है। प्रदेश में जहां एक ओर अपराधियों को पैरोल पर छोड़कर जेल से बाहर किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रधानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भरा जा रहा है। अब यह बर्दाश्त नहीं हो सकता। यदि प्रधानों के ऊपर इस तरह का आरोप लगाकर जेल भेजा गया तो हम प्रधान संघ सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर राम कमल तिवारी, सुनील राय, रास बिहारी सिंह, पंकज सिंह, कन्हैया, पन्ना लाल गुप्ता, सनातन पटेल, पंकज, नरेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed