फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vijay Bahadur will go Legislative Council from Azamgarh for the second consecutive time

UP Politics: आजमगढ़ से लगातार दूसरी बार विधान परिषद जाएंगे विजय बहादुर, समर्थकों में जश्न का माहौल

Sat, 09 Mar 2024 06:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 06:04 PM IST
सार

UP Politics: विजय बहादुर पाठक मूलरूप से फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के मनियार गांव के रहने वाले हैं। भाजपा के गठन के समय से ही वे राजनीति में सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़कर काम करते हुए वर्ष 1984 में इन्हें श्रीदुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर का छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साल 1985 में इन्हें भाजयूमो का जिलामंत्री चुना गया।

विज्ञापन
Vijay Bahadur will go Legislative Council from Azamgarh for the second consecutive time
विजय बहादुर पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसमें आजमगढ़ के विजय बहादुर पाठक का भी नाम शामिल है। विजय बहादुर पाठक वर्तमान में एमएलसी हैं और लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए भी पार्टी ने उन्हें विधान परिषद भेजने का निर्णय लेकर जिले का मान बढ़ाने का काम किया है। 

विज्ञापन


विजय बहादुर पाठक मूलरूप से फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के मनियार गांव के रहने वाले हैं। भाजपा के गठन के समय से ही वे राजनीति में सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़कर काम करते हुए वर्ष 1984 में इन्हें श्रीदुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर का छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साल 1985 में इन्हें भाजयूमो का जिलामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


वर्ष 1991 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद इन्हे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। पिछले एक दशक से वे लगातार प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर काम करते रहे हैं। विजय बहादुर पाठक की संगठन में मजबूत पकड़ है। सबसे बड़ी बात है कि वे अपने पॉलिटिकल कॅरियर के दौरान पूरी तरह निर्विवाद रहे हैं। इन्हें टिकट मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी बनने के पूर्व इन पदों पर रहे

  • 1994 से सदस्य यूपी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति।
  • 1997 में जनसम्पर्क अधिकारी तत्कालीन यूपी मंत्री कलराज मिश्र
  • 1998 में उपाध्यक्ष यूपी ओलम्पिक एसोशियन
  • 2000 में प्रदेश मीडिया प्रभारी
  • 2002 में प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र निजामाबाद, आजमगढ़
  • 2005 में पार्टी प्रवक्ता
  • यूपी तीरंदाजी संघ का संयुक्त सचिव
  • आजमगढ़ ओलम्पिक एशोसिएशन का अध्यक्ष
  • 2010 में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता।
  • 2016 में प्रदेश महामंत्री।
  • 2018 में फिर प्रदेश महामंत्री।
  • मई 2018 में एमएलसी चुने गए। 
  • 2020 में प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed