फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vidyut Chaurasia becomes the head of Devgaon Arya Samaj

छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : विधायक

Mon, 27 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Chaurasia becomes the head of Devgaon Arya Samaj
अहरौला के राजापट्टी गांव में मार्ग लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करके विधायक डॉ. संग्राम याद
अहरौला। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के राजापट्टी और कुशमहरा गांव में विधायक एवं एमएलसी निधि से निर्मित सड़कों का रविवार को विधायक डॉ. संग्राम यादव ने लोकार्पण किया। विधायक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन और दबाव के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले में सरकार ने छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज कराया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को छात्रों से संवाद करना चाहिए था और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए था। राजापट्टी में 550 मीटर पिच मार्ग (लागत 21.07 लाख रुपये), 250 मीटर सीसी मार्ग (लागत 22.78 लाख रुपये) और कुशमहरा में 160 मीटर सीसी रोड (लागत 11.78 लाख रुपये) का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीसी और पिच मार्गों का जाल बिछाया गया है। सत्ता पक्ष के लोग यदि विकास देखना चाहते हैं तो अतरौलिया आकर देखें। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद, रामपलट गुप्ता, हरिकेश यादव, श्यामधर चौबे, विनोद यादव, बलवंत यादव, प्रभूदीन, जेपी यादव, झन्न सिंह, महेंद्र, सूर्यकुमार, दिनेश, राजेंद्र राम, शाह आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed