फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vidya joined SP, politics fast

विद्या ने सपा का दामन थामा, सियासत तेज

Sat, 20 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vidya joined SP, politics fast
विद्या चौधरी,पूर्वमंत्री। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पिछले 26 सालों से बसपा से जुड़ीं पूर्व मंत्री विद्या चौधरी ने शुक्रवार को सपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही जनपद में नई सियासत शुरू हो गई है। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व मंत्री ने टिकट के लिए पैसे की मांगने को पार्टी छोड़ने का कारण बताया।
विज्ञापन

मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली विद्या चौधरी की गिनती बसपा के दिग्गज नेताओं में होती थी। उन्होंने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत 1994 में की थी। बसपा की जिला महामंत्री, जिला कोआपरेटिव बैंक की निदेशक रहीं। बसपा के टिकट पर जिला पंचायत चुनाव लड़ा। वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में मेंहनगर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ीं लेकिन जीत न सकीं। वर्ष 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत मिली और बसपा सरकार में वित्त मंत्री और महिला कल्याण राज्यमंत्री, महिला आयोग के अध्यक्ष पदों पर काबिज रहीं। शुक्रवार को उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन

करुणाकांत ने पार्टी छोड़ने को बताया अफवाह
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज करुणाकांत मौर्य ने शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में कहा कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। भविष्य में भी पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करते रहेंगे। हरबंशपुर में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक के दौरान उन्हें पता चला कि उनके सपा में जाने की अपवाह तेज हो गई है।उन्होंने कहा कि यह निराधारा है। बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। मेरी और पार्टी की छवि को खराब करने के लिए यह अफवाह फैलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed