फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video viral of man selling liquor in azamgarh

UP News: बोरे में शराब बेचने का वीडियो वायरल, शख्स ने कहा- सुबह 8 बजे से रोज बेचते हैं

Thu, 06 Feb 2025 05:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Feb 2025 05:20 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में बोरे में भरकर एक शख्स सुबह 8 बजे से शराब बेच रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामले को लेकर आबकारी अधिकारी ने कहा जांच कर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Video viral of man selling liquor in azamgarh
बोरे में शराब लेकर सुबह से बेच रहा शख्स - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थानाक्षेत्र के बसही बाजार में गुरुवार को एक व्यक्ति का थैले में शराब लेकर बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। व्यक्ति शराब कहां से पाता है, इसकी तो कोई जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन, इस बात की चर्चा पूरे बाजार में है कि व्यक्ति एक देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि उक्त मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बसही बाजार में सुबह आठ बजे से ही बोरे में देशी शराब लेकर बेचता नजर आ रहा है। जब किसी ने उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो उसने सारी बात बेधड़क बता दिया। 70 रुपये की शराब को वह 80 रुपये में बेच रहा है। इस बारे में जब उससे बात की गई तो उसने बताया कि वह सुबह आठ बजे से ही रोजाना शराब बेचना शुरू कर देता है। 
विज्ञापन


अगर इस शराब से किसी को कोई नुकसान होता है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी पूछे जाने पर उक्त व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। उसने बताया कि वह देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि निर्धारित समय से पहले और निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed