फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of tender clerk counting money goes viral

Azamgarh News: टेंडर बाबू का रुपयों की गिनती करते वीडियो वायरल

Sun, 19 Apr 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Video of tender clerk counting money goes viral
21 बाबू का क​थित रिश्वत लेते वायरल वीडियो की फोटो। श्रोत-वीडियो ग्रैब - फोटो : Information Department
आजमगढ़। जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत एक टेंडर बाबू का रुपये गिनने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर भाजपा लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर मुख्य अधिकारी और विभागीय कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

वहीं बाबू ने कहा कि उन पर लगाए आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।
शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत में कार्यरत टेंडर बाबू शिवाकांत उपाध्याय उर्फ पंकज का लाखों रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने ठेकेदारों से काम दिलाने और टेंडर मैनेज करने के नाम पर करीब 25 प्रतिशत कमीशन वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सूरज प्रकाश ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सीडीओ से की थी। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed