फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of stone pelting over land dispute goes viral

Azamgarh News : जमीनी विवाद को लेकर पथराव का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Tue, 18 Mar 2025 10:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 10:11 PM IST
सार

सेठाकोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर अचानक ईंट पत्थर चलने लगे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Video of stone pelting over land dispute goes viral
पथराव करता व्यक्ति और भागते लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव में एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष पर हमला कर रहा है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने थाना रौनापार में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से परिवार पर हमला किया, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि हमले की वजह एक पुराना जमीनी विवाद है, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस हमलावरों पर कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है, जिससे पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी हो गई है। यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है और इसमें निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed