{"_id":"67f131c20369b0b2330408b6","slug":"video-of-forceful-wheat-harvesting-goes-viral-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : जबरदस्ती गेहूं कटवाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने फसल को साधन सहकारी समिति में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : जबरदस्ती गेहूं कटवाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने फसल को साधन सहकारी समिति में रखवाया
Sat, 05 Apr 2025 07:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:06 PM IST
सार
जबरदस्ती गेहूं कटवाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने फसल को साधन सहकारी समिति में रखवाया है और तफ्तीश में जुट गई है। वीडियो में एक सख्श अपने खेत को जबरदस्ती कटवाने का आरोप लगा रहा है। कुछ लोग एक व्यक्ति को धक्का दे रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में धक्का देते लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसारी गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में देखने में आया कि एक गेंहू के खेत को मशीन से काटा जा रहा है और कुछ लोग एक व्यक्ति को धक्का दे रहे है और गले में पड़े गमछा को पकड़ कर मौके से भगा रहे है।
विज्ञापन
इस वीडियो को सोशल मीडिया में एक वर्ग की दबंगई से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा था कि जबरन गेंहू की फसल को काटा जा रहा है। पुलिस के संज्ञान में जैसे ही यह मामला सामने आया जांच कराई गई तो मामला भूमि विवाद से जुड़ा व कोर्ट में विचाराधीन पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में कटी गेंहू की फसल को सुरक्षित साधन सहकारी समिति में रखवा दिया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच थाना दीदारगंज का है। जांच में पता चला कि जिस खेत में गेंहू की फसल को काटा जा रहा था उस भूमि पर मुरली राजभर और मनोज सिंह के बीच विवाद है।
विज्ञापन
वर्ष 2004 से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, वर्तमान में मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2008 से मनोज सिंह खेत में बोआई कर रहे थे और फसल काट रहे थे। वर्तमान में जो विवाद है उसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में कटी गेंहू की फसल को लेखपाल की सुपुर्दगी में साधन सहकारी समिति में रखवा दिया गया है। कोर्ट द्वारा जो भी निर्णय दिया जाएगा उस पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन