फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of demolition of under-construction house goes viral

Azamgarh News: निर्माणाधीन मकान तोड़ने का वीडियो वायरल, प्रधानपति सहित 10 नामजद

Sun, 03 Nov 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Video of demolition of under-construction house goes viral
अहरौला। सोशल मीडिया पर एक निर्माणाधीन मकान को दर्जनों की संख्या एकत्रित लोगों द्वारा तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में एक निर्माणाधीन मकान जिसकी शटरिंग आदि हुई दिख रही है। उसे तोड़ते हुए दर्जनों की संख्या में लोग दिखाई पड़ रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति समेत 10 नामजद सहित कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।

मामला अहरौला थाने के धनेज पांडेय गांव का बताया जा रहा है। पड़ताल में दो समुदायों के बीच का मामला आया है। एक वर्ग के सलीम द्वारा अपने मकान का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं दूसरे वर्ग का आरोप है की मकान को सरकारी जमीन पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसे लेकर महीनों से दोनों वर्ग आमने-सामने हैं। अभी एक वर्ग द्वारा 2 दिन पहले डीएम के यहां पहुंचकर शिकायत की गई थी कि मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित सलीम द्वारा बताया गया है कि हमारे द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम के आदेश पर पैमाइश हो चुकी है। जन सूचना अधिकार के तहत जन सूचना भी हमने मांगी थी जिसमें हमारा निर्माणाधीन मकान सरकारी जमीन पर नहीं है। 29 अक्तूबर को छत डाली जा रहा थी कि दर्जनों लोग के द्वारा तोड़फोड़ की गई है।

पुलिस द्वारा सलीम पुत्र अजीज की तहरीर पर 31 अक्तूबर को गंभीर धाराओं में प्रधान पति श्याम सलोने, उदयराज, अर्जुन, विनोद कार्तिक, मनीष, लालचंद्र, पारसनाथ, बरखू, सूर्यबली और राजबली समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


थानाध्यक्ष मनीष पाल का कहना है एक वर्ग सलीम की तहरीर व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गांव के प्रधान पति सहित 10 नामजद और कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed