फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vicious person who attacked a police team in Azamgarh arrested

आजमगढ़ में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Vicious person who attacked a police team in Azamgarh arrested
आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने रविवार की रात एक शातिर अपराधी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के पहले बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला भी किया था। उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसओ ज्ञानू प्रिया के अनुसार रविवार की रात वह टीम के साथ बजरहां पुलिया पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध असलहा व चोरी की बाइक के साथ एक युवक सठियांव-जहानागंज मार्ग से गुजरने वाला है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आ रहे एक बाइक सवार युवक को रोका। इसपर युवक कुछ पहले ही बाइक छोड़कर पैदल भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने असलहा निकाल कर पुलिस टीम पर फायर कर दिया पर पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा-कारतूस व चोरी की बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। युवक महताब आलम उर्फ आशिक निवासी बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज है। महताब पर जहानागंज व शहर कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed