फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   VHP official threatened in the name of Lawrence Bishnoi

Azamgarh: लॉरेंस विश्नोई के नाम पर विहिम के पदाधिकारी को दी गई धमकी, पड़ताल में जुटी पुलिस

Mon, 04 Nov 2024 11:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2024 11:29 PM IST
सार

लॉरेंस विश्नोई के चर्चे एक ओर जहां सोशल मीडिया पर हैं वहीं आजमगढ़ के विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष को भी धमकी भरा फोन आने मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला लॉरेंस विश्नोई का नाम ले रहा था। फोन के बाद पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। सूचना के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
VHP official threatened in the name of Lawrence Bishnoi
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष को धमकी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ स्थित मेंहनगर थाना क्षेत्र के पलिया सोफीगंज गांव निवासी विश्व हिंदु महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णुकांत चौबे को लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया कि धमकी देने वाले ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित एक अन्य व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में विष्णुकांत ने मेंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सोमवार को उन्होंने एसपी से गुहार लगाई।

विज्ञापन




एसपी हेमराज मीना को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित विष्णुकांत चौबे ने बताया कि वह 2004 से योगी आदित्य नाथ से जुड़कर विश्व हिंदु महासंघ के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद कार्य कर रहे हैं। वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके मोबाइल पर 02 नवंबर की दोपहर करीब 11:30 पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम राहुल बताया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम योगी के साथ काम करते हो तुम्हें, योगी व मोदी को जान से मार देंगे। इसके बाद वह सीएम योगी व पीएम मोदी को गद्दी-भद्दी गालियां देने लगा तथा 24 घंटे में जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


जब उनके द्वारा इसकी सूचना थाना मेंहनगर पर दी गई तो थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी को फोन किया गया। पुन: उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें रात करीब 08:30 बजे फोन किया गया, उसके साथ दो और व्यक्ति थे उन दोनों व्यक्तियों द्वारा उन्हें एफआईआर को वापस लेने का दबाव देते हुए जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। फोन करने वालों ने अपने आप को लाॅरेंस विश्नोई का आदमी बताते हुए उससे बात करवाने को भी कहा। इस घटनाक्रम से उनका पूरा परिवार डरा, सहमा है। पीड़ित विष्णुकान्त चौबे ने एसपी से मामले में हस्तक्षेप करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed