Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
Vendors heard the Prime Minister's virtual dialogue, certificate given to five under PM Swanidhi Yojana
{"_id":"5f985bee8ebc3edc2069ea73","slug":"vendors-heard-the-prime-minister-s-virtual-dialogue-certificate-given-to-five-under-pm-swanidhi-yojana-azamgarh-news-vns555001221","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडरों ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद, पीएम स्वनिधि योजना के तहत पांच को दिया गया प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडरों ने सुना प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद, पीएम स्वनिधि योजना के तहत पांच को दिया गया प्रमाण-पत्र
प्रधानमंत्री स्वनिधि रोजगार योजना के तहत नपा मुबारकपुर में आन लाइन लोगों से वार्ता करते प्रधानम
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। पीएम स्व निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री ने तीन महानगरों को चिह्नित वेंडरों से वर्चुअल संवाद किया। कार्यक्रम का एनआईसी आजमगढ़ के साथ ही सभी निकायों में सीधा प्रसारण किया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से स्ट्रीट वेंडरों को लोन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। एनआईसी में प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ ने पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन
पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजनांतर्गत लॉकडाउन से प्रभावित शहरी पथ विक्रेताओं के लिए आजीविका एवं रोजगार प्रारंभ करने के लिए एक लघु ब्याज आधारित ऋण सुविधा शुरू की गई है। जनपद में अभी तक लगभग 1900 लाभार्थियों को ऋण दिया गया है। योजनान्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। आनलाइन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने आगरा की फल विक्रेता प्रीति, वाराणसी के मोमो-कॉफी विक्रेता अरविंद मौर्य और लखनऊ के लाई, चना, मटर बेचने वाले विजय बहादुर से बात की। एनआईसी में प्रभारी डीएम आनंद कुमार शुक्ला ने राहुल चौहान, रतन चौहान, रमेश वर्मा, चन्दन पाठक, गीता देवी को 10-10 हजार का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। जनपद में अब तक 1900 लोगों को यह ऋण स्वीकृत किया जा चुका है। निकायों में भी कार्यक्रम का आयोजन कर स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय, एलडीएम यूबीआई शंकर चंद सामंत उपस्थित रहे।
पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत पात्र को प्रमाण-पत्र देते सीडीओ।- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।