फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicles will only take ten candidate

दस वाहन ही ले जा सकेंगे प्रत्याशी

Thu, 02 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 02 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will only take ten candidate
दस वाहन ही ले जा सकेंगे प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव के लिए सात फरवरी से शुरू हो रहे नामांकन को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने दोनों नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी महज दस वाहनों के साथ ही नामांकन स्थल पर जा सकते हैं। प्रत्याशी समेत सिर्फ पांच लोगों को नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से बैरिकेटिंग, बैरियर और पार्किग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंनेे कहा कि नामांकन के समय प्रत्याशी सहित कुल पांच व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करेगें। नामांकन करने जाते समय प्रत्याशियों के काफिले में सिर्फ 10-10 वाहन से ज्यादा नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से कहा कि निर्धारित पार्किग स्थल में ही प्रत्याशी अपने वाहनों को तरतीब से खड़ा करेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन के समय उम्मीदवार को चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई गाईड लाइन की प्रति दी जाएगी। उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों को उसका पालन करना होगा। प्रत्याशियों को अपने खर्चे का एक रजिस्टर बनाना होगा, जिसमें प्रतिदिन के खर्चे का हिसाब रखना होगा। व्यय प्रेक्षक के अवलोकन के समय व्यय रजिस्टर उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि 20 हजार रुपये के उपर के सभी खर्चे एकाउंट पेयी चेक या डीडी के माध्यम से ही भुगतान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके नीचे की धनराशि का भुगतान नकद करना होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता, एसपी सिटी शकील अहमद खां, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अमिनेष कुमार, संजय गोरे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed