{"_id":"660b115d3989856f200de517","slug":"vehicles-engaged-in-elections-will-get-40-percent-more-fare-than-before-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-113397-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चुनाव में लगे वाहनों को पहले से 40 फीसदी अधिक किराया मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चुनाव में लगे वाहनों को पहले से 40 फीसदी अधिक किराया मिलेगा
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में लगने वाले वाहनों के किराए के लिए नई किराया सूची विभाग से जारी की गई है। पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार किराए में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। परिवहन विभाग ने जारी की नई किराया दर की सूची, ट्रैक्टर व चार पहिया के लिए भी किराया तय किया गया है। चालक को छोड़कर किराये की राशि सीटों व वजन ढोने के अनुसार तय की गई है। तेल अलग से दिया जाएगा। उक्त बातें एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने कही।
उन्होंने बताया कि 15 से 24 सीट वाले वाहन के लिए 1697 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। 25 से 34 सीट वाले वाहनों को 1912 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे। 35 से 40 सीट वाले वाहन को 2139 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। 41 से 45 सीट वाले वाहनों को 2213 रुपये प्रतिदिन और 46 से अधिक सीट वाले वाहनों को 2510 रुपये प्रतिदिन किराया दिया जाएगा।
बताया गया कि इसके अलावा हल्के वाहनों को 1200 सीसी वाले पेट्रोल वाहन को 1264 रुपये, डीजल वाहन 1450 सीसी वाले वाहन को 1460 रुपये दिए जाएंगे। 1450 सीसी से अधिक के वाहनों को 2140 रुपये प्रतिदिन ईंधन के अतिरिक्त किराया दिया जाएगा। इसके अलावा मालवाहक वाहनों के किराए में भी वृद्धि की गई है।