फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicles crawled along the expressways and highways

Azamgarh News: एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Thu, 18 Dec 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled along the expressways and highways
11 आजमगढ़-लखनऊ हाइवे पर छाया घना कोहरा। संवाद
आजमगढ़। शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। जिससे एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन थोड़ी ही देर में वे फिर बादल छा गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आसमान पर कोहरे की मोटी परत छाई रही। दृष्यता पांच मीटर से भी कम रही। अधिकतम 22 तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की रात से ही घने कोहरे की दस्तक शुरू हो गई थी। बुधवार की सुबह लोगों की आंख खुली तो पूरा आसमान कोहरे की चादर से लिपटा रहा।
कोहरे के बीच ठंड लोगों को परेशान करती रही। दोपहर 12 बजे तक कोहरे से राहत नहीं मिली। दोपहर में करीब दो बजे धूप निकली लेकिन थोड़ी देर बाद बादलों ने ढंक लिया। इस दौरान सुबह से दोपहर तक वाहनों की रफ्तार पर थमी रही। वाहन चालक लाइट जलाकर चले।
विज्ञापन

40 लाख से गरीबों को गर्मी देने की कवायद : जिले में पड़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने गरीबों को राहत देने की कवायद शुरू कर दी है। गरीबों को कंबल वितरण करने के लिए प्रशासन ने 40 लाख रुपये की खरीद करेगा। इसके साथ ही अलाव के लिए भी ग्रामीण क्षेत्रों के 136 स्थानों को चिह्नित कर चार लाख से अलाव के इंतजाम किए जाएंगे। जिले में 17 रैन बसेरा बनाए गए हैं। जहां पर बेसहारा लोगों को सहारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़े मरीज

बलरामपुर। मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर प्रतिदिन 120 से 130 तक पहुंच गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि इनमें से 35 से 40 मरीज शुगर, सांस की तकलीफ और हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़े मरीज

बलरामपुर। मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर प्रतिदिन 120 से 130 तक पहुंच गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि इनमें से 35 से 40 मरीज शुगर, सांस की तकलीफ और हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

डॉ. कुशवाहा ने बताया कि ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। शुगर मरीजों में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित होने लगता है, जबकि सांस के रोगियों को खांसी, जुकाम और अस्थमा जैसी समस्याएं अधिक परेशान करती हैं। ठंडी हवा और कोहरे से प्रदूषण भी बढ़ जाता है, जो फेफड़ों पर बुरा असर डालता है। उन्होंने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ठंड बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।

एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट, प्लेटफाॅर्म पर ठिठुरते रहे यात्री

मेजवां। कोहरे के कारण एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को शीतलहर में लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली से आजमगढ़ के बीच चलने वाली कैफियत एक्सप्रेस (12226 डाउन) बुधवार को करीब एक घंटा 15 मिनट की देरी से पहुंची। मऊ में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण आजमगढ़ रूट से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। वहीं, इस रूट पर चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को 19 दिसंबर तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा एनआई कार्य के चलते साबरमती एक्सप्रेस (19166 अप) और गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) का रूट डायवर्ट करने ने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed