फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicle will be seized if dummy candidate found promoting

प्रचार करते पाया गया डमी उम्मीदवार तो वाहन होगा जब्त

Wed, 31 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Vehicle will be seized if dummy candidate found promoting
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचनों में उम्मीदवारों को मतदान दिवस के पूर्व प्रचार के लिए और मतदान दिवस पर मतदान स्थलों पर भ्रमण के लिए वाहन की अनुमति प्रदान की गई है। मतदान के पूर्व प्रचार के लिए केवल जिला पंचायत सदस्य को एक ही वाहन की अनुमति दी गई है। यदि डमी उम्मीदवार किसी उम्मीदवार का वाहन से प्रचार करते हुए पाया गया तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा। उक्त आदेश जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) राजेश कुमार ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केवल सदस्य जिला पंचायत के उम्मीदवारों को मतदान दिवस के पूर्व प्रचार के लिए तथा मतदान दिवस पर मतदान स्थलों पर भ्रमण के लिए केवल एक वाहन की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए डीएम ने संबधित एसडीएम को अधिकृत किया है। उन्होंने निर्देश जारी किया है कि यदि कोई डमी उम्मीदवार किसी अन्य उम्मीदवार के पक्ष में वाहन से प्रचार करते हुए पाया जाए तो उस वाहन को जब्त किया जाए और डमी उम्मीदवार द्वारा वाहन पर किया गया व्यय भी उस उम्मीदवार के व्यय में जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन

उम्मीदवार के निर्वाचन अभिकर्ता/कार्यकर्ता जो उम्मीदवार को आवंटित वाहन का प्रचार हेतु उपयोग करेंगे। साथ ही अपने नियुक्ति पत्र पर प्रमाणित फोटो भी चस्पा करेंगे। ताकि उम्मीदवार विशेष के वाहन पर चेकिंग के समय उनका सत्यापन भी हो सके। उम्मीदवार के वाहन पर आगे के शीशे पर उम्मीदवार का नाम, वार्ड संख्या व नाम की मोटे अक्षरों में प्रिंटेड स्लीप चिपकाना भी आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed