{"_id":"6793e2bca2e23470d20be55a","slug":"vehicle-collided-with-bike-two-youths-of-same-village-died-in-the-accident-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-126658-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे \nमें एक ही गांव के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत
विज्ञापन
बिंद्राबाजार(आजमगढ़)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से परिवारों में मातम छाया हुआ है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरी श्री गांव निवासी आशीष (23) गांव के ही रविंद्र (35) के साथ बृहस्पतिवार की रात बाजार गया था। रात 10 बजे रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जानकारी होने पर परिजन दोनों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर पहुंचे जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक आशीष के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद