{"_id":"649dc3ba93199dceac0e73f4","slug":"vande-bharat-train-should-be-run-from-azamgarh-to-delhi-sangeeta-azad-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-81-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़ से दिल्ली के लिए चलाई जाए वंदे भारत ट्रेनः संगीता आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़ से दिल्ली के लिए चलाई जाए वंदे भारत ट्रेनः संगीता आजाद
विज्ञापन
वाराणसी में बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में लालगंज सांसद संगीता आजाद ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। वहीं आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सरायरानी हाल्ट को सिटी स्टेशन बनाने की मांग महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे से की।
लालगंज सांसद संगीता आजाद ने कहा कि दिल्ली से आजमगढ़ के लिए नई वंदे भरत ट्रेन चलाई जाए। फूलपुर क्षेत्र में रेलवे फाटक 56 सी और 57 सी के बीच माइल स्टोल 76/7 से बनी पक्की सड़क से रेलवे पटरी को पार करने में आए दिन दुर्घटना होती है। इस स्थान पर अंडर पास पुलिया का निर्माण कराया जाए। शाहगंज में आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ जाने वाले ट्रेनें 40 मिनट तक रूकती हैं। यहां पर इंजन को निकालकर आगे लगाया जाता है। जिसमें समय के साथ उर्जा की बर्बादी होती है। इसलिए यहां पर बाइपास रूट बनाया जाए। आजमगढ़ से प्रयागराज तक इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो को एक नंबर से जोड़ने के लिए पैदल पुल प्लेटफार्म बनाया जाए। पूछताछ केंद्र की खिड़की अक्सर बंद रही है इसकी निगरानी की जाए और तत्काल टिकट एक या दो ही निकलता है इसमें वृद्घि की जाए।
वहीं आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पत्र के जरिए मांग किया कि मऊ आनंद बिहार का परिचालन प्रतिदिन किया जाए। बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस को बलिया वाया मऊ, आजमगढ़ और शाहगंज होकर चलाया जाए। कोलकाता आजमगढ़ साप्ताहिक ट्रेन का संचालन पांच दिन वाया छपरा व पटना होकर और एक दिन अपने पुराने मार्ग से किया जाए। शालीमार एक्सप्रेस को प्रतिदिन मऊ वाया आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर होकर चलाया जाए। कोरोना काल से बंद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दोबारा प्रतिदिन चलाई जाए। सरायरानी स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाया जाए। यहां सभी गाड़ियों का ठहराव हो। चकसेठवल गांव के पास अंडर पास बनाया जाए। साथ ही रानी की सराय एक पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए। वहीं सांसद संगीता आजाद ने बताया कि वाराणसी से वाया लालगंज होते हुए आजमगढ़ तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए 14 करोड़ रुपये जारी हुए थे। आज जब मेरे द्वारा इस संबंध में सवाल उठाया गया तो महाप्रबंधक द्वारा 10 अगस्त तक सर्वे कार्य पूरा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।