फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vaccination for age group 18 to 44 from June 1, work place vaccination center will be made

एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण, बनेगा वर्क प्लेस टीकाकरण केंद्र

Thu, 27 May 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vaccination for age group 18 to 44 from June 1, work place vaccination center will be made
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि एक मई 2021 से प्रदेश के चिह्नित जनपदों में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का कोविड टीकाकरा अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत एक जून से पूरे प्रदेश में टीकाकरण की व्यवस्था होगी। बताया कि कम आबादी वाले जनपदों में प्रत्येक दिवस में कम से कम 1000 नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जाना है। इसे लेकर कार्ययोजना बनाई गई है। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए दो वर्क प्लेस टीकाकरण केंद्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कम से कम 50 लोगों का टीकाकरण होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें जिला न्यायालय, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए, सरकारी कार्य स्थल के लिए दो सत्र स्थापित किए जाएंगे। जरूरत के अनुसार वर्कप्लेस टीकाकरण केंद्र का स्थान बदलते हुए राष्ट्रीयकृत बैंककर्मी, परिवहन कर्मचारी, रेलवे या अन्य राजकीय कार्यालयों को भी शामिल किया जाएगा। एक सरकारी वर्कप्लेस सीवीसी पर राजकीय एवं परिषदीय शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। सूचना विभाग/मीडिया कर्मियों के वर्कप्लेस के सीवीसी का कार्य सम्पन्न होते ही इसे सरकारी कार्मिकों के वर्कप्लेस सीवीसी में परिवर्तित कर दिया जाएगा एवं सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed