फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   usurp 35 lakh rupees in the name of admission in MBBS

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 35 लाख रुपये हड़पे, आरोपियों में महाराष्ट्र के पुणे और बिहार का एक व्यक्ति शामिल

Sat, 30 May 2020 11:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 30 May 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
usurp 35 lakh rupees in the name of admission in MBBS
money - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से जालसाजी कर 35 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर रानी की सराय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रानी की सराय क्षेत्र के सेमरहां गांव निवासी सिकंदर यादव पुत्र मूलचंद यादव ने तहरीर दी है।

आरोप है कि उनका पुत्र अमित दिल्ली के उत्तमनगर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। इस बीच आरबी भूषण नाम के व्यक्ति ने अमित से बातकर एमबीबीएस में उसका सीधे दाखिला करा देने की बात कही। अमित ने दाखिले के शुल्क के बाबत कहा कि वे उसके पिता से बात करें।
विज्ञापन


अमित के कहने पर आरबी भूषण, चंदन उर्फ परीक्षित निवासी अक्षय सोसाइटी पुणे (महाराष्ट्र) के साथ विनय भूषण निवासी करुआ वार्ड रामपुर थाना सिमरी वक्तियापुर सरोजा नगर चोपरन (बिहार) विगत माह उसके गांव आए। उक्त आरोपितों ने बातचीत के बाद अमित के पिता सिकंदर को 35 लाख रुपये देने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदर का कहना है कि उसने छह लाख रुपये नकद देने के साथ ही ई कैरियर इवेंट नाम से बचत खाता में यूबीआई सेठवल की शाखा से 29 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी दिनों के बाद भी उक्त व्यक्तियों का फोन उनके पास नहीं आया। सिकंदर ने जब पता किया तो जानकारी हुई कि ये लोग कई लोगों से जालसाजी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed