फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Use of bicycles in daily life by youth: Sanjay

युवा दैनिक जीवन में साइकिल का करें उपयोग : संजय

Thu, 04 Jun 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Use of bicycles in daily life by youth: Sanjay
विश्व साइकिल दिवस पर ओरिल बाजार से निकाली गई जागरूकता साइकिल यात्रा । संवाद - फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
अंबारी। विश्व साइकिल दिवस पर बुधवार को मेरा युवा भारत की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ओरिल बाजार क्षेत्र में चार किलोमीटर लंबी साइकिल जागरूकता यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधान संजय यादव ने किया। कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक एवं युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। प्रतिभागियों ने लगभग चार किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यह यात्रा बलुआ, गढ़वा, बनपुरवा, ओरिल बाजार और डीहवा सहित विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान युवाओं ने लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली में ‘साइकिल अपनाएं, स्वस्थ रहें’, ‘पर्यावरण बचाएं’ और ‘ईंधन बचाएं’ जैसे नारों के माध्यम से लोगाें को जागरुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed