फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UPs top ten mafia Kuntu Singh wife surrendered in azamgarh court

Azamgarh: यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह की पत्नी ने किया कोर्ट में सरेंडर, घोषित था 25 हजार का इनाम

Fri, 16 Jun 2023 05:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 05:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के टॉप-टेन अपराधी व आजमगढ़ के माफिया गैंग डी-11 के लीडर ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू की पत्नी वंदना लंबे समय से धोखाधड़ी व जालसाजी मामले में फरार चल रही थी। वंदना पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। 
 

विज्ञापन
UPs top ten mafia Kuntu Singh wife surrendered in azamgarh court
कुंटू सिंह की पत्नी वंदना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने शुक्रवार को आजमगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने वंदना को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रही वंदना पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उस पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन


डी-11 गैंग का लीडर माफिया कुंटू सिंह केअपराध का ग्राफ काफी बड़ा है। हत्या, लूट, छिनैती समेत अन्य सभी प्रकार के अपराधों में उसका नाम शामिल है। प्रदेश सरकार ने उसे प्रदेश के टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल कर रखा है। वह सुर्खियों में तब आया, जब 2013 में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या हुई।

विज्ञापन

आजीवन कारावास की सजा काट रहा कुंटू सिंह

हत्याकांड के बाद से ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी कुंटू जेल की सलाखों के पीछे है। 17 मई 2022 को कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसके जेल में रहते हुए भी रंगदारी, हत्या, लूट व छिनैती जैसी घटनाएं उसके गैंग के लोग लगातार अंजाम दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सीएम योगी से मुलाकात के बाद ओमप्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान, बोले- हमारी कोई बड़ी मांग नहीं

कुंटू सिंह ने कई विद्यालय बनाए

अपराध की कमाई से कुंटू सिंह ने कई विद्यालय भी स्थापित किए। जिसका प्रबंधक उसने अपनी पत्नी वंदना सिंह को बनाया। वंदना पर फर्जीवाड़ा कर स्कूलों की मान्यता लेने समेत कई मुकदमे आजमगढ़ पुलिस ने दर्ज किया। इतना ही नहीं वंदना सिंह पर तत्कालीन एसपी सुधीर कुमार सिंह ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी रही लेकिन शातिर ध्रुव कुमार सिंह की तरह उनकी पत्नी भी काफी शातिर थी। जिसका परिणाम रहा कि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। शुक्रवार को वंदना सिंह अचानक दीवानी न्यायालय के कोर्ट संख्या 24 में न्यायाधीश हर्ष आनंद के समक्ष पेश होकर आत्म समर्पण कर दिया। कोर्ट ने भी वंदना सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed