फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Politics Omprakash Rajbhar gave big statement after meeting CM Yogi adityanath

UP Politics: सीएम योगी से मुलाकात के बाद ओमप्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान, बोले- हमारी कोई बड़ी मांग नहीं

Fri, 16 Jun 2023 05:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 05:23 PM IST
सार

Omprakash Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को भदोही पहुंचे। मीडिया से बातचीत में सीएम योगी के साथ हुई मुलाकात से इनकार किया। लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर बड़ा बयान दिया।
 

विज्ञापन
UP Politics Omprakash Rajbhar gave big statement after meeting CM Yogi adityanath
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक गलियारों में इन दिनों फिर से भारतीय जनता पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। गुरुवार रात सीएम योगी और राजभर की वाराणसी में मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार को भदोही में ओमप्रकाश राजभर ने भी भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा संकेत दिया। वह जोगिनका गांव स्थित ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख आरती सिंह के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया। बीती रात वाराणसी सर्किट हाउस में सीएम योगी के साथ मुलाकात से साफ इनकार किया।

विज्ञापन

मैंने सीएम योगी से मिलने का प्रयास नहीं किया

राजभर ने कहा कि वाराणसी में मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई ही नहीं है। केवल सूत्रों के हवाले से खबर चल रही है। संयोग ही था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सर्किट हाउस पहुंचना था। उसके कुछ समय पहले तक मैं भी सर्किट हाउस में ही था। मैंने उनसे मिलने का प्रयास भी नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बंद कमरे में सीएम योगी और ओपी राजभर की हुई मुलाकात, लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज

इस बीच गठबंधन को लेकर हुए सवाल पर भी राजभर ने कहा कि दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हमारी भी चाहत है कि दिल्ली में हमारी उपस्थिति हो। गठबंधन को लेकर हमारी कोई बड़ी मांग नहीं होती है। हमलोग चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। जो भी होगा आपलोगों को पता चल जाएगा। 

अब आने वाले समय में ही पता चल सकेगा कि लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथी आती हैं या फिर ओपी राजभर अकेले ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगे। ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख आरती सिंह और उनके पति अखिलेश्वर प्रताप सिंह समेत अन्य लोगों ने ओमप्रकाश राजभर का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed