फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar over maternal death, allegations of negligence

Azamgarh News: प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा

Mon, 11 Nov 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar over maternal death, allegations of negligence
बूढ़नपुर। कोयलसा ब्लाॅक के सीएचसी रानीपुर में सोमवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्राम प्रधान के समझाने पर करीब आधे घंटा बाद परिजन चले गए।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी लालचंद प्रजापति की पुत्री मुद्रिका प्रजापति (26) की शादी बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी शिवकुमार से हुई थी। मुद्रिका गर्भवती थी और वह छह माह पूर्व मायके आई थी। रविवार को उसको प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर गए। वहां उसे पुत्री पैदा हुई। दूसरे दिन सोमवार को चिकित्सक ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद परिजन घर लेकर चले आए। दिन में करीब 10-11 बजे हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुंचे। आरोप है कि यहां चिकित्सक ने एक घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं देखा। परिजनों के नाराज होने पर एक चिकित्सक ने मुद्रिका को देखा और 100 शैया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर 100 शैया अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुंचे। यहां चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि यदि चिकित्सक समय से देख लेते तो मुद्रिका की जान बच जाती।
विज्ञापन

प्रसूता की डिलीवरी नार्मल हुई। लेकिन, उसके शरीर में ब्लड की कमी थी। उसे सही सलामत डिस्चार्ज किया गया था। घर जाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर आए इलाज चल रहा था तब तक उसकी मौत हो गई। - डॉ. देवानंद, चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed