फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Uproar over fake voting in Azamgarh, stone pelted and water poured into the box 

आजमगढ़ में फर्जी वोटिंग पर बवाल, कहीं पथराव तो कहीं बाक्स में डाला पानी

Mon, 19 Apr 2021 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Apr 2021 06:40 PM IST
सार

दिनभर हांफती रही पुलिस, फिर भी कई जगह हुई छिटपुट वारादात
कई जगहों पर पुलिस ने लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ा, मचा हंगामा
 

विज्ञापन
Uproar over fake voting in Azamgarh, stone pelted and water poured into the box 
आजगमढ़ के जाफरपुर पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां हुईं थीं। इसके बाद भी आजमगढ़ में फर्जी वोटिंग को लेकर बवाल जगह-जगह मचा नजर आया। कहीं पुलिस व विपक्षियों पर पथराव हुआ तो कहीं पुलिस को लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। वहीं एक जगह तो बैलेट बाक्स में पानी डाल दिए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

सगड़ी संवाददाता के अनुसार ग्राम सभा कसड़ा आइमा में फर्जी वोटिंग को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी राजबली यादव व वीरेंद्र यादव के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों एक दूसरे पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगा रहे थे। कहासुनी के बीच ही बात बढ़ गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे पोलिंग बूथ पर हड़कंप व भगदड़ मच गया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मौके से हट बढ़ गए। इसके बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वोटिंग का कार्य संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

 

मेंहनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में फर्जी वोटिंग को लेकर कई बूथों पर हंगामा हुआ। भड़सारी बूथ पर तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया।  वहीं विशुनपुर मठिया बूथ पर दो प्रत्याशी समर्थक आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ ही मारपीट भी हुई। जिसमें एक प्रत्याशी राम प्रसाद चौहान व उनकी पत्नी समेत आधा दर्जन लोग घायल भी हुए है।
घायल पक्ष ने प्रधान पद के प्रत्याशी जो एमएलसी के भाई है पर पथराव व मारपीट का आरोप लगाया है। कटहन बूथ पर भी दोपहर तीन बजे फर्जी वोटिंग की बात को लेकर दो प्रत्याशी समर्थकों में मारपीट हो गई।  लालगंज में  स्थानीय तहसील क्षेत्र के सरूपहा गांव के कपोजिट स्कूल बूथ पर वोटिंग के दौरान फर्जी वोट डलवाने को लेकर दो प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में विवाद हो गया। दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक गुट के लोगों ने पानी लेकर बैलेट बाक्स में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed