फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Upper primary schools will open tomorrow

कल से खुलेंगे उच्च प्राथमिक विद्यालय, तैयारियां हुई तेज

Mon, 08 Feb 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Upper primary schools will open tomorrow
आजमगढ़। लगभग दस महीने के लंबे इंतजार के बाद मिडिल और प्राइमरी स्कूल के खुलने की स्वीकृति मिल गई है। जिले में 10 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पहले दिन बुधवार को उच्च प्राथमिक स्तर के 50 फीसद बच्चों को बुलाया जाएगा। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षित ठहराव की व्यवस्था की जांच करने के लिए बीएसए ने सोमवार को कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया है। प्रबंध समिति व शिक्षकों द्वारा विद्यालयों की साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालय 1737, उच्च प्राथमिक विद्यालय 484 व कंपोजिट विद्यालय 481 हैं। इनमें कुल 411727 बच्चे अध्ययनरत हैं। करीब दस माह बाद 10 फरवरी को पहले दिन 484 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 481 कंपोजिट विद्यालय खुलेंगे। इन विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा साफ-सफाई शुरू दी गई है। उक्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-8 के 50 फीसद छात्र-छात्राएं आएंगे। प्रधानाध्यापक अभिभावकों के घर जाकर उन्हें जागरूक कर रहे और अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हालांकि शासन की गाइडलाइन के अनुसार अभिभावकों से सहमति पत्र लिया जा रहा है। किसी भी छात्र पर स्कूल आने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा। बीएसए अंबरीष कुमार ने बताया कि विद्यालय 10 फरवरी से खोले जाएंगे। इसे लेकर कई विद्यालयों का निरीक्षण भी किया गया। जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed