फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Weather: Heavy rains in many districts of Uttar Pradesh made the weather pleasant, people facing problems

UP Weather: झमाझम बारिश राहत के साथ आफत लाई, मौसम हुआ सुहावना, जलभराव से लोगों को दिक्कत

Sat, 15 Jul 2023 09:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 15 Jul 2023 09:54 AM IST
सार

बारिश ने लोगों को जहां गर्मी से राहत पहुंचाई वहीं लोगों की मुसीबत को भी बढ़ा दिया। झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिसके कारण लोग पानी के बीच से होकर गुजरने को विवश हुए। वहीं कई क्षेत्रों की बिजली भी रात से ही गुल रही। जिसके कारण लोग सुबह के समय पानी को तरस गए।

विज्ञापन
UP Weather: Heavy rains in many districts of Uttar Pradesh made the weather pleasant, people facing problems
UP Weather: झमाझम बारिश राहत के साथ आफत लाई, मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद में विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली लेकिन इस बारिश ने लोगों की परेशानी को भी बढ़ा दिया। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से नगर क्षेत्र में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। विगत दिनों हुई जनपद में बारिश के बाद शुक्रवार की दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार की सुबह तक जारी रहा। शनिवार की सुबह को भी आसमान से अमृत की बूंदे टपकती रहीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari: गैंगस्टर मामले में आज मुख्तार अंसारी पर आ सकता है फैसला, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


इस बारिश ने लोगों को जहां गर्मी से राहत पहुंचाई वहीं लोगों की मुसीबत को भी बढ़ा दिया। झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिसके कारण लोग पानी के बीच से होकर गुजरने को विवश हुए। वहीं कई क्षेत्रों की बिजली भी रात से ही गुल रही। जिसके कारण लोग सुबह के समय पानी को तरस गए। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। इसके बाद भी कई विद्यालय खुले रहे। अभिभावक अपने बच्चों को छाता के सहारे विद्यालय पहुंचाने में मशगूल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से खिले किसानों के चेहरे
वर्तमान में धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। किसानों की धान की नर्सरी पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। बहुत से किसान धान की रोपाई करने की तैयारी में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed