फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Apar ID is now mandatory for UP Board exam forms.

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य

Sun, 04 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Apar ID is now mandatory for UP Board exam forms.
यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के फार्म में अब अपार आईडी दर्ज करना अनिवार्य होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के आवेदन के साथ कक्षा नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण में भी विद्यार्थियों की अपार आईडी का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत जिले के 26 राजकीय, 97 सहायता प्राप्त और 683 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि बोर्ड सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के सभी ऑनलाइन आवेदन पत्रों में विद्यार्थियों की अपार आईडी संख्या दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाने की प्रक्रिया समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा आवेदन और अग्रिम पंजीकरण में अपार आईडी दर्ज होने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
अपार आईडी विद्यार्थी की स्थायी डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख केंद्रीय डिजिटल प्लेटफार्म पर सुरक्षित रहेंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश या नौकरी के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में विद्यार्थी जरूरत के अनुसार अपने डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध करा सकेंगे।

अंकपत्र और प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर खाते से भी लिंक किया जा सकेगा। इससे मूल अंकपत्र या प्रमाणपत्र के खोने, फटने अथवा खराब होने की स्थिति में विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी कम होगी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अपार आईडी बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed