{"_id":"6ac157dcf62c9e2fb603c170","slug":"body-of-teenager-who-drowned-in-majhui-river-found-after-18-hours-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-158247-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मझुई नदी में डूबे किशोर का 18 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मझुई नदी में डूबे किशोर का 18 घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
प्रियांशु की फाइल फोटो। संवाद
शमशाबाद बरसातीगंज के पास मझुई नदी में शुक्रवार दोपहर डूबे प्रियांशु गौतम (14) का शव करीब 18 घंटे बाद शनिवार सुबह बरामद हुआ। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर शमशाबाद प्राथमिक विद्यालय के पास गोताखोरों और पुलिस टीम ने शव बरामद किया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमशाबाद बरसातीगंज निवासी पप्पू गौतम का बेटा प्रियांशु गौतम (14) शुक्रवार को मछली मारने के लिए नदी किनारे गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह नहाने के लिए नदी में उतरा।
कुछ देर बाद वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, उपनिरीक्षक नीतीश चौबे के साथ पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
फूलपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार और लेखपाल हरिदर्शन भी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को देर शाम तक नदी में तलाश की, लेकिन किशोर का पता नहीं चला।
शनिवार सुबह करीब छह बजे उसका शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ। प्रियांशु कक्षा पांच का छात्र था और दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में खाड़ी देश में हैं।
घटना की जानकारी उन्हें फोन पर दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।