फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP TET: All 22 accused will be taken on remand soon in Azamgarh

UP TET: आजमगढ़ में जल्द रिमांड पर लिए जाएंगे सभी 22 आरोपी, मामले में फंसे हैं कई विद्यालयों के प्रबंधक और शिक्षक

Sat, 05 Feb 2022 11:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
UP TET: All 22 accused will be taken on remand soon in Azamgarh
UPTET 2021 - फोटो : Social Media

आजमगढ़ जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 की शुचिता भंग करने के प्रयास के मामले में भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में अभियुक्तों का रिमांड तैयार हो गया है। जल्द ही जेल में बंद अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पुलिस नए सिरे से पूछताछ करेगी। इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें डीआईओएस कार्यालय के एक बाबू के अलावा कई विद्यालयों के प्रबंधक व शिक्षक आदि शामिल थे।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यूपी टीईटी परीक्षा की शुचिता भंग करने के प्रयास मामले में विद्यालयों के प्रबंधक व डीआईओएस कार्यालय का एक बाबू इसमें संलिप्त था। सर्विलांस सेल व पुलिस की मदद से नकल माफिया के इस प्रयास को असफल कर दिया गया।

विज्ञापन

इस मामले में कई विद्यालयों के प्रबंधकों, शिक्षकों के अलावा डीआईओएस कार्यालय के एक बाबू व रामपुर से आयी नगर माफिया की टीम के नौ सदस्यों को पकड़ा गया था। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।

मामला भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट गोरखपुर में चल रहा है। जहां से इन अभियुक्तों को रिमांड पर लेने की अनुमति मिलते ही पुलिस पूछताछ के लिए उनको रिमांड पर लेगी। पूछताछ में इस प्रकरण से जुड़े कई और बिंदुओं पर खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed