फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Politics Opposition people drunk water of Pakistan Om Prakash fired political arrows

UP Politics : पाकिस्तान का पानी पीए हैं विपक्ष के लोग, ओमप्रकाश ने छोड़े सियासी तीर; महाकुंभ पर पूछा बड़ा सवाल

Mon, 17 Feb 2025 04:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव पर जमकर बरसे। कहा कि महाकुंभ में हुई माैतों को आंकड़ा विपक्ष ही प्रस्तुत कर दे। आरोप लगाना और साबित करना, दोनो अलग बात है।

विज्ञापन
UP Politics Opposition people drunk water of Pakistan Om Prakash fired political arrows
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Mahakumbh 2025 : प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में जनसुनवाई के दौरान बताया कि इस बार का बजट किसानों, नौजवानों, गरीब और निर्धनों आदि के लिए और बेहतर होगा। जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक बजट पेश किया गया है। उसी तरह का ऐतिहासिक बजट प्रदेश सरकार का होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उप्र सरकार 19 फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। इस बजट में किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, युवाओं सभी के लिए बहुत कुछ होगा। उन्होंने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के उन आरोपों का खंडन किया। जिसमें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि वक्फ की सारी संपत्तियां भाजपा अपने लोगों को देना चाहती है।
विज्ञापन


ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि गृह मंत्री के आग्रह पर सदन के अध्यक्ष महोदय सबको बुलाकर अपने यहां बैठक की है और सारे प्रस्ताव मान लिए हैं। विपक्ष के सारे लोग पाकिस्तान का पानी पीए हैं और पाकिस्तान के पानी में सिर्फ विरोध ही होता है। इसलिए यह लोग विरोध ही बतियाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि कुंभ में हुई मौतों के बारे में अगर विपक्ष के पास सही आंकड़ा है, तो विपक्ष को अपना आंकड़ा पेश करना चाहिए। बयानबाजी नहीं करना चाहिए। विपक्ष के पास हमसे बड़ा संगठन है। उसका पता कराकर हमें बताएं और सरकार को बताएं। अगर उनका आंकड़ा ठीक होगा तो सरकार उसे स्वीकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed