{"_id":"645c760a720fcfc37905f137","slug":"up-nikay-chunav-2023-voting-six-fake-voters-caught-in-azamgarh-know-what-percentage-of-voting-happened-till-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023 Voting: आजमगढ़ में पकड़े गए छह फर्जी वोटर, जानें- 9 बजे तक कितना फीसदी हुआ मतदान ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023 Voting: आजमगढ़ में पकड़े गए छह फर्जी वोटर, जानें- 9 बजे तक कितना फीसदी हुआ मतदान ?
Thu, 11 May 2023 10:31 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 11 May 2023 10:31 AM IST
सार
आजमगढ़ में मतदान के लिए सुबह से मतदान बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। अधिकारी भी मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान के दौरान मुबारकपुर नगरपालिका में अब तक छह फर्जी मतदाता पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
आजमगढ़ में पकड़े गए छह फर्जी वोटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद में मतदान का कार्य सुबह सात बजे से चल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान करने वालों की लंबी कतार लगी हुई। दो घंटे तक हुए मतदान में जनपद में नौ बजे तक कुल 9.61 प्रतिशत मदान हुआ है।
विज्ञापन
जनपद में मतदान के लिए सुबह से मतदान बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। अधिकारी भी मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान के दौरान मुबारकपुर नगरपालिका में अब तक छह फर्जी मतदाता पकड़े जा चुके हैं। एसपी सिटी का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में सुबह नौ बजे तक कुल 9.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023 Live: मतदाताओं का जोश देखने लायक, पहली बार वोट डालकर खुश दिखीं भदोही की शमा परवीन और मोनी
विज्ञापन
निकायवार मतदान प्रतिशत
निकाय मतदान प्रतिशत
नपा आजमगढ़ 7.54
नपा मुबारकपुर 12.62
नपं जहानागंज 11.53
नपा बिलरियागंज 7.30
नपं महराजगंज 13.09
नपं अजमतगढ़ 10.00
नपं जीयनपुर 9.98
नपं फूलपुर 10.01
नपं माहुल 10.39
नपं निजामाबाद 10.11
नपं सरायमीर 10.87
नपं अतरौलिया 10.66
नपं बूढ़नपुर 10.19
नपं कटघर लालगंज 10.91
नपं मेंहनगर 12.31
नपं मार्टीनगंज 7.44