फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Nikay Chunav 2023 Challenge to conduct fair and fearless Election in Azamgarh,

UP Nikay Chunav 2023: आजमगढ़ में निष्पक्ष और निर्भीक मतदान कराना चुनौती, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

Wed, 10 May 2023 05:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 May 2023 05:26 PM IST
सार

 यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को आजमगढ़ में भी मतदान है। जिले में निकाय चुनाव निष्पक्ष और निर्भीक करना प्रशासन के लिए चुनौती है। जिले में 160 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जिनमें 59 मतदान केंद्र अति संवेदनशील और 15 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के हैं। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Challenge to conduct fair and fearless Election in Azamgarh,
आजमगढ़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले की 16 निकायों की सरकार बनाने के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसकी तैयारियां प्रशासन ने मुकम्मल कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वोट पड़ेंगे। आजमगढ़ में निकाय चुनाव निष्पक्ष और निर्भीक करना प्रशासन के लिए चुनौती है। जिले में 160 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जिनमें 59 मतदान केंद्र अति संवेदनशील और 15 अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के हैं।

विज्ञापन


86 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिले में कुल 532 बूथों पर मतदान होगा। इनमें अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र प्रशासन के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। जिले में तीन नगर पालिका नगर पालिका आजमगढ़, मुबारकपुर व बिलरियागंज और 13 नगर पंचायत, जहानागंज बाजार, निजामाबाद, सरायमीर, फूलपुर, माहुल, अजमतगढ़, जीयनपुर, महराजगंज, मेंहनगर, कटघर लालगंज, बूढ़नपुर, अतरौलिया और मार्टीनगंज हैं।
विज्ञापन


निकाय चुनावों के दौरान शांति व्यवस्था और निष्पक्षता बनाए रखने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। 160 मतदान केंद्रों के 532 मतदेय स्थलों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से निगरानी की जाएगी। प्रशासन की ओर से इन बूथों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अगर आपके पास भी नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो जानें किस तरह से कर सकते हैं मतदान

पोलिंग बूथों पर स्थानीय पुलिस के साथ तैनात होंगे बीएसएफ के जवान

UP Nikay Chunav 2023 Challenge to conduct fair and fearless Election in Azamgarh,

आजमगढ़ जिले में निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से 21 जोनल मजिस्ट्रेट और 54 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती है। इसके साथ ही चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए हैं। इसके अलावा निकायवार निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बूथों पर स्थानीय पुलिस के अलावा बीएसएफ के जवानों की तैनाती रहेगी।  सभी निकायों को सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 21 जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। 

क्या इस बार धुलेगा कम मतदान प्रतिशत का दाग

शहर की सरकार के भाग्य का गुरुवार को फैसला होगा। ये फैसला लिखेंगे चार लाख 57 हजार से अधिक मतदाता। आपके एक-एक वोट से तय होगा शहर में सरकार कैसी होगी। किसकी होगी। उम्मीद है कम मतदान प्रतिशत का दाग भी धुल जाएगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि 2017 में केवल 48 फीसदी मतदान नगर निकायों के लिए हुआ। इस बार अधिक से अधिक मतदान कर रिकॉर्ड बनाना है। गुरुवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरु होगी। शाम छह बजे तक मतदान होगा।

आजमगढ़ जनपद के 532 बूथों पर चार लाख 57 हजार 725 मतदाता 1316 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 170 चेयरमैन और 1146 सभासद पद के प्रत्याशी हैं। कुल मतदाता में 240532 पुरुष व 217193 महिलाएं शामिल हैं। सभी उपजिलाधिकारी को इलाके में चुनाव को शांति से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed